नया किला में असमाजिक तत्वों ने की फायरिंग, लोगों में फैला दहशत
सीवान।रविवार के शाम जिला के नया किला मुहल्ले में रविवार अपराह्न कुछ असामाजिक तत्वों ने हवाई फायरिंग कर दी। सरेशाम फायरिंग से मुहल्ले मे दहशत फैल गया। वही अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुच जांच में जुट गई। बताया जा रहा है की असामाजिक तत्वों ने नई किला के एक गली में हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गये। फायरिंग का आरोप नई किला मुहल्ले में रहने वाले दो युवकों पर लग रहा है। इन दोनों पर पूर्व में भी फायरिंग करने का आरोप लग चुका है। हालांकि पुलिस दोनों युवको के घर भी गई। परन्तु घरवालो द्वारा दरवाजा खटखटाने के बावजूद भी दरवाजा नही खोलने पर बैरंग वापस लौटना पड़ा।




Recent Comments