
नगरा (सारण) : प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा भट्ठी स्थित गणेश मार्ट एवं जीन्स सेंटर के मालिक बराबर प्रशासन के साथ चूहे बिल्ली का खेल खेलते हुए अपना कपड़ा का दुकान चला रहे थे।जिसके कारण उनके कपड़े की दुकान को बुधवार को सील कर दिया गया। बताते चलें कि उक्त दुकानदार प्रतिदिन कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करके प्रशासन के आंखों में धूल झोंक कर अपना दुकान चलाया करता था।
इस दुकान की कहानी ताला बंद पल्ला खुली की थी। बाहर से दुकान खोल कर ग्राहक को अंदर कर लिया जाता था। प्रशासन इसके इस हरकत के कारण इस पर पैनी नजर रखी हुई थी । बुधवार को कपड़े की दुकान को नगरा प्रखण्ड बिकास पदाधिकार श्रीनिवास की उपस्थिति में सील कर दिया गया। कोविड 19 प्रोटोकॉल में कपड़े की दुकान नहीं खोलनी है उसके बाद भी उक्त दुकानदार द्वारा कपड़े बेचा जा रहा था । प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी के बाद भी दुकानदार अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहा था इसलिए प्रशासन ने इसकी दुकान को सील कर दिया।उक्त दुकानदार का मालिक खैरा गाँव निवासी गणेश साह बताया जाता है।
इस बाबत नगरा बीडीओ श्रीनिवास ने बताया कि हर हाल में कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। दुकानदार ने इसका उलंघन किया है इसलिए दुकान सील किया गया।
दुकान को सील करने में नगरा प्रखण्ड के बीडीओ श्रीनिवास , थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ग्रामीण पुलिस शत्रुधन राय एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे।




Recent Comments