◆ इलाके में तनाव, मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित
◆ घटना स्थल पर कई थाने की पुलिस की है कैम्प
तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के खरांटी गांव में शनिवार की रात्रि में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी की घटना हो गई। जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में सिरमी टोला गांव निवासी स्व. किशनाथ राय के पुत्र अशोक राय, राजकिशोर राय, उपेंद्र राय का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार अशोक राय ट्रैक्टर से भूसा लाद कर ले जा रहा था। इसी दौरान खराटी मोड़ के समीप एक व्यक्ति से कहासुनी शुरू हो गई और मौके पर उपस्थित लोगों ने ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद ट्रैक्टर ड्राइवर अपने घर जाकर अपने दोनों भाइयों को दोबारा बुलाकर लाया और उन लोगों से पूछताछ करने लगा। इस बीच वहां उपस्थित लोगों ने लाठी-डंडे एवं चाकू से इन तीनों भाइयों पर हमला कर दिया। तीनों भाई खून से लथ पथ होकर गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तरैया थाने की पुलिस ने गंभीर हालत में तीनों को रेफरल अस्पताल तरैया लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गम्भीरावस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। छपरा सदर अस्पताल में उनलोगों का इलाज चल रहा है। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर रात्री में ही डीएसपी इंद्रजीत बैठा, पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह समेत मसरख, पानापुर, अमनौर, इसुआपुर थाने की पुलिस पदाधिकारी तथा जिले से भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण एसपी संतोष कुमार भी मौके पर पहुचे एवं घटना स्थल का मुआयना किया तथा स्थिति का जायजा लिया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए रविवार की संध्या तक पुलिस कैम्प किए हुए थी तथा घटना स्थल पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर इलाके में पुलिस बल गश्ती करती नजर आयी। इधर घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। चौक चौराहों पर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रही।
चाकूबाजी में घायल अशोक राय द्वारा छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दिए गए फर्द बयान के आधार पर तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि संध्या समय अशोक राय बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे खराटी गांव में पहुंचे तो गुलाब आलम घर के सामने सड़क पर खड़े थे जिससे उनके बाइक से गुलाब आलम के शरीर में हल्का टच कर गया। जिसको लेकर गुलाब आलम गाली गलौज करने लगें। जिसके बाद वे वहां से चले गए। रात्रि करीब 8 बजे जब अशोक राय अपने भाई उपेंद्र राय, राज किशोर राय के साथ ट्रैक्टर लेकर तरैया जा रहे थे कि जैसे ही गुलाब आलम के घर के पास पहुंचे कि पहले से नाजायज मजमा तथा घात लगाए गुलाब आलम, अकलू मास्टर, फिरोज अली, शाहिद अली, मेराज आलम, समेत अन्य अभियुक्त अपने अपने हाथों में तलवार, फरसा एवं लाठी-डंडों से लैस होकर बैठे हुए थे। जो उनलोगों को घेर लिए और गाली गलौज करते हुए उन तीनों पर फरसा, तलवार एवं लाठी डंडे से जान मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दिए। जिससे वे तीनों भाईयों को काफी चोट आई तथा काफी खून बहने लगा जिससे वे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो होकर जमीन पर गिर गए। हल्ला सुनकर आसपास के लोग आए तथा उनलोगों को जख्मी हालत में रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को गंभीर अवस्था में छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में उनलोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर थाने लायी है, तथा फरार अन्य अभियुक्ततों की गिरफ्तारी की लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।




Recent Comments