अगलगी में दो घर जले, हजारों की सम्पत्ति का नुकसान

तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में रविवार की सुबह खाना बनाने के दौरान आग लगने से दो फुसनुमा घर जलकर राख हो गया। जिसमें हजारों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। जानकारी के अनुसार स्व. टुनटुन राय की पत्नी हीरा कुंवर के घर में खाना बन रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गया। देखते ही देखते हीरा कुंवर और विक्रमा राय का घर जलकर नष्ट हो गया। हो हल्ला सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और बगल में स्थित पोखरा, कुंआ और चापाकल से पानी लेकर आग पर काबू पाया। इस अगलगी की घटना में कपड़ा, बर्तन, अनाज व नकदी समेत हजारों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को मदद करने व कराने का आश्वासन दिया।