गुणवत्ता में कोताही बर्दास्त नही की जायेगी
अमित कुमार, जलालपुर 
प्रखण्ड के माधोपुर पंचायत में मुख्यमंत्री  सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना के उद्घाटन के दौरान डीडीसी रौशन कुशवाहा ने कड़े शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही होगी. 

मौके पर ठेकेदार की जमकर क्लास लगाते हुए कहा कि कहा कि जो भी कमियां है उसको तुरन्त ठीक किया जाए. वही नल के जल की निकासी के लिये नाला नही होने पर क्षोभ व्यक्त करते हुए स्थानीय मुखिया को निर्देश देते हुए कहा कि तुरन्त नाले का निर्माण कराया जाय ताकि सड़को पर पानी नही लग सके. इसके बाद डीडीसी ने शौचालय का निरीक्षण करते हुए मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर डीआरडीए निदेशक सुनील पाण्डेय, बीडीओ राजेश भूषण, देवरिया के मुखिया उमाशंकर भगत, जिला वार्ड अध्यक्ष मिंटू सिंह, रामेश्वर मिश्र, बीडीसी राजन तिवारी आदि उपस्थित रहे.