तरैया, सारण।
तरैया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अभियान चलाकर बिजली विभाग के पदाधिकारियों द्वारा विद्युत शुल्क बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया और आगाह किया कि बिना बकाया शुल्क जमा किए अगर विद्युत का उपभोग करते पाए जाएंगे तो प्राथमिकी दर्ज करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जानकारी देते हुए तरैया परिक्षेत्र के कनीय विद्युत अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि विद्युत शुल्क बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लगातार विद्युत कनेक्शन काटा जा रहा है। इस दौरान तरैया परिक्षेत्र के पांच गांव के 42 उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटा गया है। इन सभी उपभोक्ताओं के पास विभाग का 4 लाख 25 हजार 278 रुपये बकाया है। समय से विद्युत शुल्क जमा नहीं करने के कारण उनका कनेक्शन काटा गया है और यह कार्रवाई पूरे क्षेत्र में अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने बताया की सरेया बसंत गांव के 15 लोगों का कनेक्शन काटा गया। जिनके पास 205894 रुपये बिजली बिल बकाया है। इसी तरह हरदासचक, राजवाड़ा, हरपुर फरीदन गांव के 16 लोगों का कनेक्शन काटा गया। इन सभी लोगों के पास 124218 रुपए बकाया है। इसी तरह उसरी चांदपुरा गांव के 11 लोगों का विद्युत कनेक्शन को काटा गया। जिनके पास 95166 रुपये बकाया है। इस तरह पांच गांव के उपभोक्ताओं के पास विभाग का 4 लाख 25 हजार 278 रुपये बकाया होने के कारण संबंधित उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया। बताते चले कि विभाग द्वारा विद्युत शुल्क बकाया रखने वाले लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से अन्य उपभोक्ताओं में हड़कंप व्याप्त है। कनीय अभियंता श्री कुमार ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वैसे लोग जिनके पास विद्युत शुल्क बकाया है। वे शीघ्रताशीघ्र शुल्क जमा कर दें। अन्यथा विद्युत कनेक्शन काटकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments