परवेज अख्तर (सीवान)
सीवान. दहेज में बुलेट व एक लाख रुपये नहीं मिलने पर नवविवाहिता को घर से निकलने का मामला प्रकाश में आया है. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के धर्मराज गांव की है. इस संबंध में नवविवाहित महिला ने छपरा व्यवहार न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया है. पीड़ित महिला नेहा कुमारी ने अपने पति पंकज कुमार, ससुर ओमनाथ प्रसाद, सास सविता देवी, देवर हरेराम कुमार,संदीप कुमार व ननद अन्नू कुमारी व पानापुर थाना क्षेत्र के मुरवा गांव के रेखा देवी पर दहेज में रुपया व बुलेट गाड़ी नहीं मिलने पर मारपीट व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.




Recent Comments