डोरीगंज मे युवती से छेड़छाड़ का प्रयास -:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
डोरीगंज थानाक्षेत्र के पश्चिमी बलुआ गाँव मे एक युवती से छेड़खानी के प्रयास का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे पश्चिमी बलुआ गाँव निवासी युवती के पिता ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि जब मै रात्री मे खाना खाने के बाद अपने ममेरी बहन के साथ नए घर मे सोने के लिए जा रही थी की रास्ते मे गाँव के ही नीतीश कुमार , समन्त कुमार , विधान कुमार एवं मनीष कुमार ने मुझे छुरा का भय दिखाकर घेर लिया और छेड़छाड़ करने लगे । हल्ला करने पर वे लोग वहाँ से फरार हो गए ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।