राम जानकी मंदिर परिसर में 24 घंटे का शिव नाम संकीर्तन सह महिला अष्टयाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मांझी(सारण।प्रखंड के धनी छपरा स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में 24 घंटे का शिव नाम संकीर्तन सह महिला अष्टयाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। मालूम हो कि समाजसेवी भिखारी सिंह द्वारा यह आयोजन 19 वर्षों से प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया जाता है। लगातार हो रही वर्षा के बावजूद उक्त धार्मिक अनुष्ठान में हजारों महिलाओं ने शिरकत की। शिव गुरु शिष्या सुनीता की गीतों पर नाचती गाती महिलाएं भक्ति की अविरल धारा में विभोर हो रही थीं। गायक अशेश्वर सिंह ने भी भजन प्रस्तुत किया।महिला अष्टयाम की सफलता के लिए आसपास के युवक तन मन से लगे हुए थे। हरे भोला हरे भोला से तीन दिनों से आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ था। उधर मांझी थाना बाजार स्थित काली माता मंदिर में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम सम्पन्न हुआ। गायक वरुण कुमार उर्फ लाल बाबा बिरजू ठाकुर दिवाकर सिंह चंदन कुमार आदि की मंडलियों ने भाग लिया।




Recent Comments