
सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल
विनीत कुमार, एकमा
एकमा थाना क्षेत्र के एकारी गांव में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गयी। गंभीर रूप से घायल एक अन्य का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पावरोटी व ब्रेड का व्यवसाय करने वाले बासदेव प्रसाद नित्य दिन की तरह अपने दरवाजे के सामने ट्रक से ब्रेड उतार रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित पिकउप ने उन्हें ठोकर मार दिया। पिकअप के ठोकर से बासदेव की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी वही पिकअप पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहा उपचार के दौरान सिसवन थाना क्षेत्र के सोहइ ग्राम निवासी विपिन राम की मौत हो गयी।
परिवार में मचा कोहराम
—-
बासदेव की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उसकी पत्नी मंजू देवी दहाड़ मारकर रोते हुवे बेहोश हो जा रही थी। उपस्थित लोगों ने परिजनों को किसी तरह ढाढस बंधाया। बासदेव के तीन पुत्र भी अपने पिता को खोने के गम में बेसुध थे।
घटना की सूचना पर एकमा थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। वार्ड 8 की पार्षद मुन्नी देवी के पति तारकेश्वर ने परिजनों को ढाढस बंधाया व तीन हजार रुपये की सरकारी सहायता परिजनों को उपलब्ध कराई।




Recent Comments