डोरीगंज मे छात्र को मारपीट कर किया जख्मी-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के गोल्डिनगंज स्टेशन के पास एक छात्र को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे छात्र डुमरी गाँव निवासी नीरज कुमार कश्यप ने स्थानीय थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि जब मै छपरा से पढ़ाई कर ट्रेन से वापस लौट रहा है उसी क्रम मे गोल्डिनगंज स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो मै नीचे पानी पीने के लिए उतरा तभी पहले से घात लगाए बदलपुरा एवं धर्मपुरा गाँव के निवासी पिंटु कुमार सिंह , रणविजय कुमार सिंह , कन्हैया सिंह , अटलविहारी सिंह , विवेक कुमार सिंह , सत्यम कुमार सिंह ने मुझे पकड़ लिए और हथियार के बल पर मुझे स्टेशन से बाहर ले जाकर लाठी ,डंडे एवं रड से मारपीट कर जख्मी कर दिया ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है ।




Recent Comments