
रसूलपुर(सारण)।स्थानीय रसूलपुर पंचायत का प्रसिद्ध रसूलपुर महेन्द्रनाथ कांवरिया संघ सोमवार की सुबह सुल्तानगंज से जल भरी की और बाबा धाम को निकल पड़े।संघ का नेतृत्व कर रहे स्थानीय उपमुखिया मनोज प्रसाद सोनी ने बताया कि संघ में रसूलपुर पंचायत से राजेश प्रसाद, संदीप सोनी,पिंटू सोनी, नन्कु दुबे, उमेश गुप्ता, संजय सोनी, मुन्ना मिश्रा, अजय प्रसाद, रंजीत सोनी,मोहन प्रसाद,नीरज सोनी, तारकेश्वर प्रसाद आदि युवाओं की टोली जत्थे में शामिल हैं।जलभरी के बाद विधिवत पूजा अर्चना कर कांवरिया संघ अपने गणतव्य को निकला। मौके पर भगवान शिव के गगनभेदी नारे लगाते।कांवरिया संघ के सफल यात्रा की कामना स्थानीय मुखिया रीता देवी,मुखियापति मिथिलेश प्रसाद, सरपंच प्रतिनिधि विकास कुमार ने की है।
रसूलपुर का कांवरिया संघ सुल्तान गंज में जलभरी के बाद बाबाधाम जाने के पूर्व पूजा अर्चना करते




Recent Comments