कबीर पंथी मठ के मठाधिश पूर्व मुखिया राम अयोध्या गोस्वामी का निधन

छपरा : कबीर पंथी मठ( प्रताप छपरा) के मठाधिश एंव प्राथमिक विद्यालय प्रताप छपरा के भूमि दाता पूर्व मुखिया राम अयोध्या गोस्वामी (गोसाई बाबा ) का शुक्रवार शाम निधन हो गया।

निधन के बाद उनके पार्थीव शरीर को संत समाज के रिति रिवाज के अनुसार उन्हे समाधी दिया गया।

उनके बेटे गौतम गोस्वामी के साथ बहु बेटी, दमाद नाती पोतो ने नम आँखो से विदाई दी। समाधी मे पुष्प सुमन अर्पित एंव समाधी कि सारी प्रकिया परसा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष तुफान कुमार सिंह ने अपने हाथो से किया गया। मौके पर अर्जुन सिंह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, ब्रजेश सिंह मुखिया प्रतिनिधि ,रूपेश सिंह शिक्षक, आकाश कुमार, नन्दकिशोर ठाकुर आदि ग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments