चकिया में भूसा में छुपा कर रखे गये थे 160 बोतल अंग्रेजी शराब,छापेमारी कर पुलिस ने किया जप्त
तरैया(सारण)25.09.2018।
थाना क्षेत्र के चकिया गाँव मे भूसा में छुपा कर रखे गये 160 बोतल अंग्रेजी शराब को पुलिस ने छापेमारी कर जप्त कर लिया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चकिया गाँव से अंग्रेजी शराब की सप्लाई की जा रही है।जिसके आधार पर मंगलवार को एसएसबी,बीएमपी और सैप के जवानों के साथ छापेमारी किया गया तो चकिया के शिवनाथ राय के भुसौल से रॉयल स्टैग का 750 मिली का 60 बोतल,ऑफसर च्वाइस का 750 मिली का 30 बोतल तथा एपिसोड का 180 मिली का 70 बोतल कुल 160 बोतल अंग्रजी शराब जिसकी कुल मात्रा 80 लीटर था बरामद किया गया।जिसे जप्त कर लिया गया।शिवनाथ राय पर उत्पाद अधिनियम के तहत अवैध रूप से दारू संग्रह कर क्रय-विक्रय करने के प्रथमिकी दर्ज की गयी है।छापेमारी टीम में एसएसबी के इंस्पेक्टर संजय वर्मा,एसएसबी के जवान अखिलेश कुमार,सोनू रजक,प्रविन्द्र निगम,एसआई उपेन्द्र प्रसाद यादव व अन्य मौजूद थे।छापेमारी टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने किया।