
चौकीदार की मौत पर हुआ शोकसभा
भेल्दी (सारण) भेल्दी बाजार पर बहादुर चौकीदार उर्फ नेपाली के निधन पर सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद ने भेल्दी बाजार पर शोकसभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रख बहादुर को दी श्रद्धांजलि। शोकसभा समाप्त होने के बाद सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर सिंह ने बताया की इसकी सूचना फोन पर माननीय ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार को राष्ट्रीय उप अध्यक्ष सोनू कुमार के द्वारा दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की बहादुर भेल्दी बाजार व आसपास के क्षेत्रों में अपनी ईमानदारी पूर्वक व निश्चल कार्यो से लोगो की सेवा की है। उनके परिजनों के लिए दस हजार रुपये की सहायता राशि संस्था द्वारा भेजा जायेगा। जिसमे भेल्दी थाना अध्यक्ष ने भी सहयोग राशि प्रदान की है। साथ ही संस्था ने स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन से बाजार पर एक चौकी की माँग की हैं। शोकसभा में सर्व हिंदुस्तानी युवा परिषद के सदस्य अमित कुमार, संजय कुमार सिंह, मो.अशरफ, मुन्ना कुमार, पप्पू पटेल, डॉ छोटन कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार गुप्ता, मिथलेश राय, उमेश कुमार सिंह सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहें।




Recent Comments