
मोतिहारी में मोदी के ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ अभियान की खुल रही है पोल,जलजमाव व गंदगी से घरों से निकलना दुश्वार
मोतिहारी (पं.च) : मोतिहारी शहर में ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’ अभियान’ के लिए लगातार दावा किया जाता रहा है। लेकिन शहर के कई मुहल्ले का हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती ही जा रही है।

मोतिहारी शहर की बिगड़ती इस हालत की जिम्मेदारी न तो स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के विधायक, सासंद, परिषद अध्यक्ष, वार्ड पार्षद न ही कोई अधिकारी लेने को तैयार है।
जिस वजह से अगर हल्की भी बारिश हो जाती है तो यहां के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।
मोतिहारी जिले के श्रीकृष्ण नगर वार्ड नम्बर-30 जैसे कई पॉश कालोनी जहां पिछले दिनों थोड़ी सी बारिश हो जाने के कारण पूरी कॉलोनी की रोड और नाले तालाब में तब्दील हो जाता है। इस कारण कारण कॉलोनी के लोगों का घरों से निकलना दुश्वार हो जाता है।
सीवर का गंदा पानी सड़क पर आ जाने से कई गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहाता है राहगीरों को घुटनों घुटनों गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बच्चे भी इस कारण स्कूल नहीं जा पाते हैं। यह पूरा नजारा मोतिहारी श्रीकृष्ण नगर वार्ड नम्बर-30 गली नम्बर-2 का है।
इस वार्ड के वार्ड पार्षद मदन सिंह ने नतो जिला परिषद या विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत किया है ना ही कोई समाधान नेकालने का कोशिश किया है!
जिला परिषद के अधीकारी व नेतागण आजकल ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया की यह मेरा काम नहीं है।
मोतिहारी के इन अधिकारियों और स्थानीय की नेताओं की कार्य शैली से लगता है कि यह लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत पर ग्रहण लगाने का काम कर रहे हैं।
यहां के स्थनीय लोगो ने बताया कि इन सभी समस्याओ से उन्हें काफी दुख पहुचता है। स्थनीय लोगो का कहना है कि विभाग के अलावा जिला परिषद से भी इस समस्या के बारे में अवगत करा चुके हैं।
लेकिन कोई हल नहीं निकला अब देखना। यह होगा मोतिहारी श्रीकृष्ण नगर वार्ड नम्बर-30 के लोगों को इस समस्या से कब छुटकारा मिलता है।
यहा बताना जरूरी है की भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार है, सांसद राधामोहन सिंह जी है, मोतिहारी जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल है, और श्रीकृष्ण नगर वार्ड नम्बर-30 वार्ड पार्षद मदन सिंह है




Recent Comments