
भाजपा ने चलाया पूर्व विधायक के नेतृत्व मे परिवार संपर्क अभियान -:

डोरीगंज/सारण -:
“””””””””””
सदर प्रखण्ड के कोटवापट्टी रामपुर पंचायत के चकिया , कुतुबपुर , सुरतपुर , सबलपुर , दयालचक एवं रायपुर बिंदगावा के बिंदगावा गाँव मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी के नेतृत्व मे परिवार संपर्क अभियान चलाया ।

इस परिवार संपर्क अभियान मे घर घर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ पुर्व विधायक ज्ञानचन्द माँझी ने केन्द्र सरकार के कार्यों के विषय मे लोगों बताया और लोगों से मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की बात कही । सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनधन योजन , उज्वला योजना , अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं से लोगो को अवगत कराया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से भाजपा कार्यकर्ता मंटु राय , विरेश राय , अनन्त सिंह , शंभु सिंह , बबन सिंह , विधाकर सिंह , सतेन्द्र सिंह , हरेश्वर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद थे ।




Recent Comments