
पानापुर (सारण)शनिवार को स्थानीय सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रिवाल प्रखण्ड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे।एनडीआरएफ की बोट पर बैठ सांसद ने पृथ्वीपुर, चकिया, सलेमपुर, बसहियाॅ, 161 रामपुररूद्र तथा तरैयां के सगुनी,राजवाडा, शामपुर,अरदेवा,शीतलपुर के गंडक नदी के निचले हिस्से में बसे लोगों से मिलकर दुख जाना।सांसद ने कहा कि आज बोट से होकर इन बाढ़ पीड़ित से मिलकर हमने महसूस किया की इन्हें अंर इनके परिवार तथा मवेशियों को कितना कष्ट है?उन्होंने कहा कि काफी वर्षा होने तथा बाढ़ आ जाने के कारण मवेशियों के लिए चारे की भारी किल्लत हो गया है।जिलाधिकारी से मैने कहा है कि घर से विस्थापित लोगों के लिए खाने तथा मवेशियों के चारे की व्यवस्था कराये या चारे के लिए राशि उपलब्ध कराये।साथ उन्होंने मेडिकल टीम भेजने तथा पानी उतरने वाले स्थानों पर छिड़काव करवाने की भी बात कही।विपदा की इस घड़ी में लोगों से धैर्य पूर्वक रहने तथा कोरोना जैसे महामारी के प्रति जागरूक रहने की भी सलाह दी।इस दौरान लोगों के बीच मास्क, सेनेटाईजर तथा बिस्कुट आदि का वितरण किया गया।मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह, अरूण पाठक,निरंजन सिंह उर्फ भूट्टू सिंह तथा एनडीआरएफ के मोहम्मद शहजाद और उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थे।
🔸अनसर्वे भूमि के सर्वे कराने की पहल
पानापुर में शनिवार को बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिलने के क्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रिवाल से कई किसानों यह शिकायत किया कि उन्हें किसानों को दी जाने वाले किसी प्रकार की अनुदान नहीं मिलता है।जिसका मुख्य कारण है कि तटीय इलाके तथा रामपुररूद्र सहित कई पंचायतों की जमीन अनसर्वे है।जिसपर सांसद लोगों को भरोसा दिलाया कि मै इसके सर्वे के लिए केंद्र व राज्य सरकार से बात कर जरूर सर्वे करवाऊॅगा।
🔸सासद ने रिंग बाध बनाने की कही बात।
बाढ़ पीड़ितों से मिलने के क्रम में सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रिवाल ने कहा कि मैं इस प्रयास में लगा हूँ कि बाढ़ के बाद सम्भव हो तो मुख्य बाँध से पहले एक रिंग बाध का निर्माण किया जाय।ताकि आने वाले सम्भावित बाढ़ से बचा जा सके।प्रत्येक वर्ष लाखों की सम्पति बाढ़ में बर्बाद हो जाते हैं ।




Recent Comments