◆ विभिन्न थानों में जप्त शराब पर चला रोलर


परवेज अख्तर/सीवान. पुलिस लाइन परिसर में रविवार को जिलाधिकारी रंजिता के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सदर बीडीओ, डीएसपी मुख्यालय नवीन मिश्रा, डीएसपी पुलिस लाइन बिपिन नारायण की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों के लगभग कांडों में जब्त लगभग  शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया.विनिष्ट किये गये शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 80 लाख रुपए आंकी जा रही है. शराब विनिष्ट के लिए नगर थाना, मुफस्सिल थाना,महादेवा ओपी व अन्य थाने के थानाध्यक्ष शराब लेकर आये थे.उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि आदेश के बाद थानों में जब्त  शराब पर रोलर चलाया गया. इसकी कीमत लगभग 70 से 80 लाख की है. इसके पूर्व में हजारों लीटर शराब नष्ट किया गया था उस समय भी तकरीबन करोड़ रुपये के शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाया गया था. शराब विनिष्टीकरण का कार्य देर रात तक चलता रहा.