
डायरिया से पीड़ित आधा दर्जन अस्पताल में भर्ती
——-
विकास कु की रिपोर्ट
——
नगरा। सारण
प्रखण्ड के अफौर में संक्रामक रोग पीड़ित आधा दर्जन को भर्ती कराया गया। डायरिया से पीड़ित आधा दर्जन लोगों को सोमवार को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य नगरा में भर्ती कराया गया है। अफौर गांव के शहनाज परवीन, निकहत परवीन, नैयर आलम, मुस्कान परवीन को डायरिया से पीड़ित होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में चिकित्सक पदाधिकारी महेंद्र मोहन ने बताया कि उनलोगों का ईलाज चल रहा है। मंगलवार को उनके घर व आसपास बेलीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाएगा।




Recent Comments