सम्मानित हुवे मनोज सिंह
–
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट 
–
मैरवा-सिवान / मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर में सोमवार दिन में मनोज सिंह जिला भाजपा अध्यक्ष का भव्य स्वागत हुआ ।उक्त  अवसर पर जिला  सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद ,पुर्व विधायक रामायण मांझी , वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बिहार- गुजरात मैत्री संघ के सचिव अरविन्द सिंह , जे पी विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य  सुभाष , प्रसांत दुबे सहित अन्य  गणमान्य भी उपस्थित  रहे ।
सेवतापुर पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बुके देकर आये हुए अतिथियों का स्वागत किया, इस अवसर पर मुखिया श्रीमती पिंकी देवी, भाजयुमो महामंत्री सिवान रमेश कुमार सिंह, अवधकिशोर शर्मा, त्रिपुरारी सिंह(बम जी),रामनक्षत्र मिश्रा, जगन्नाथ राम, संजय गिरी सहित सौकङो समर्थक उपस्थित रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन मैरवा सदर भाजपा अध्यक्ष हरीओम गिरी  ने किया ।