
GST पर एकमा के कपड़ा व्यवसायियों की राय
” GST लागू होने के बाद देश मे खुशी की लहर है। फैसला स्वागतयोग्य है। इससे हमारे व्यापार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा ऐसा मुझे नही लगता। सबको टैक्स देना चाहिए देश की उन्नति के लिए ये आवश्यक है।
GST का स्वागत है।
#मुकेश_कुमार
दुल्हन साड़ी सेंटर, एकमा
” GST का लागू होना अच्छी पहल है, बहुत ज्यादा इसके बारे में जानकारी नही है पर लोग बता रहे हैं कि फैसला देशहित में है इसलिए स्वागत है। हा कई जगह टैक्स देने के झंझट से लोगो को मुक्ति मिलेगी। GST को मेरा समर्थन है।
#पिंटू_जी
आशा रेडीमेड सेंटर, एकमा
” देश मे GST को नई कर क्रांति के रुप में देखा जा रहा है। मुझे नही लगता कि इससे कपड़ा व्यवसायियों को कोई नुकसान होगा। देशहित में टैक्स देना अच्छी चीज है, GST का स्वागत है।”
#संजय_रस्तोगी
वैष्णवी ड्रेसेज़, एकमा




Recent Comments