
पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के महम्मदपुर में ठनका से मृत दो सगी बहनों के परिजन को आपदा विभाग तरफ से बुधवार को चार -चार लाख रूपये का चेक दिया गया।महम्मदपुर के मुखिया अनिल कुमार मांझी ने मृतका के पिता शैलेश ठाकुर को आठ लाख का चेक दिया।मौके अंचलाधिकारी रंधीर प्रसाद, पूर्व मुखिया रामविनोद साह,संजय सिंह उपस्थित थे ।बतादे कि मंगलवार को वर्षा और आँधी तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहने शिल्पी कुमारी तथा काजल कुमारी की मृत्यु हो गई थी।




Recent Comments