पानापुर(सारण)वन्यजीव सरंक्षण के लिए बुधवार को सारंगपुर डाकबंगला घाट पर  गंडक नदी में एक बड़ा कछुआ छोड़ा गया । मौके पर उपस्थित डब्ल्यूटीआई के वन्यजीव बायोलिस्ट सुब्रत कुमार बेहरा ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए वन्यजीवों का सरंक्षण जरूरी है ।उन्होंने कहा कि कछुए नदी में सड़ी गली चीजो का सफाया करते है जिस कारण इसे नदी का सफाईकर्मी कहा जाता है । गंडक के जल के ऊपर लाखो लोगो की जीविका निर्भर करती है ।अगर नदी एवं इसके जीव सरंक्षित नही रहेंगे तो इसका कुप्रभाव यहां के पर्यावरण एवं आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति पर पड़ेगा ।इसी कारण इसका विकास एवं संरक्षण जरूरी है ।इस मौके पर फॉरेस्ट ऑफिसर लव कुमार राय ,पूर्व मुखिया अजीत कुमार सिंह ,मोख्तार अहमद ,  सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।