बेतिया – मझौलिया:– ग्रामीणों ने गैर लाईसेंसी अवैध एकनाली बंदूक व 5 कारतूस पुलिस को सौपा, दो पर प्राथमिकी दर्ज।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
बिहार/मझौलिया थाना क्षेत्र के सेनवरिया गांव में ग्रामीणों ने गैर लाइसेंशि अवैध एकनाली बंदूक व पांच जिंदा कारतूस को बरामद कर पुलिस के हवाले किया।इस बाबत माधोपुर मलाही टोला निवासी रम्भू शहनी ने थाना में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।आवेदन में उसने लिखा है की सेनवरिया वार्ड नम्बर पांच निवासी बुचुन साह तथा सत्येंद्र साह गैर लाइसेंशि एकनाली बंदूक तथा पांच जिंदा कारतूस के साथ संदिग्ध आवश्यता में लेकर जा रहे थे।इसी को देख ग्रामीण भयभीत होकर गोलबंद हो गये तथा इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तबतक रम्भू शहनी की अगुआई में ग्रामीणों ने एकजुट होकर बंदूक को छीनकर पुलिस को सौप दी।वही आरोपित अंधेरे का लाभ उठा भागने में सफल रहा।यह जानकारी थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने दी।उन्होंने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी शुरू कर दी गयी है।




Recent Comments