
चोरी की दो बाइक भी पुलिस ने किया जब्त
मढ़ौरा (सारण)।अपराध की योजना बनाते दो अपराधियों को थाना की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। शनिवार को मढ़ौरा पुलिस को सूचना मिली थी कि तरैया क्षेत्र में बाइक एवं 10 हजार रूपया की लूट हुई है । सूचना पर इंस्पेक्टर व मढ़ौरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने पुअनि अमान अशरफ, अमनौर थानाध्यक्ष पुअनि सुजीत कुमार चौधरी एवं अन्य पुलिस बल के साथ टीम बनाकर अपनी कार्रवाई शुरु कर दी थी । इस दौरान एक गुप्त सूचना पर मढ़ौरा के बिशुनपुर जगदीश में पहुंची पुलिस को बिशुनपुर जगदीश मठिया के पास सुनसान जगह पर 6 -7 की संख्या में इकट्ठा युवक पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को खदेरकर पकड़ लिया । अन्य झाड़ी का फायदा उठाकर मौक से भाग निकलने में कामयाब हो गए। पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी लेने पर जिसमें विशुनपुर जगदीश निवासी दिनेश कुमार सिंह का पुत्र सोनू कुमार के पास से एक कट्टा, एक अपाची बाइक, सिम कार्ड सहित मोबाइल फोन बरामद हुआ। दुसरे अशोक प्रसाद के पुत्र राजा कुमार पास से एक जिंदा कारतूस, पल्सर बाइक, सिमकार्ड सहित मोबाइल फोन और पाकेट से नकद 9600 रूपये की बरामदगी हुई। पकड़े गए युवकों ने अन्य इक्कठे साथियों में 3. कुंदन कुमार पिता का नाम ना मालूम ग्राम – भावलपुर, 4. आलोक कुमार पिता शंकर सिंह, 5. टिंकू सिंह पिता- मैनेजर सिंह दोनों ग्राम-बिशुनपुर जगदीश, उक्त सभी का थाना मढ़ौरा और 6. बिराज सिंह पिता देवी सिंह ग्राम नारायणपुर थाना तरैया जिला सारण का नाम बताया । इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बरामद समानों की जप्ती सूची तैयार कर गिरफ्तार सोनू कुमार और राजा कुमार को जेल भेजने हेतु न्यायिक मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया है।




Recent Comments