मारपीट में मां-बेटी घायल
#परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के रामाछपरा गांव में शनिवार को भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में मां बेटी घायल हो गई। घायल मां-बेटी को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों में राजकिशोर तिवारी की पत्नी शिवमूरत देवी एवं पुत्री सपना कुमारी बताई जाती है।
समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
——–




Recent Comments