छपरा/ तरैया

थाना क्षेत्र के अलग-अलग घटनाओं को लेकर मारपीट में नौ लोग घायल हो गए है।जिसमें भागवातपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में पाँच लोग घायल हो गए है।घायलों में रामएकबाल गिरी,अमित गिरी, विनोद गिरी,गौरीशंकर गिरी एवं निभा कुमारी शामिल है।वही आम के बटवारें को लेकर हुए मारपीट में डुमरी छपिया गांव के चार लोग घायल हो गए है।घायल में श्यामनारायण गिरी,हरिनारायण गिरी,बनारस गिरी व राजकुमार गिरी शामिल है।घायलों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है।