परवेज अख्तर (सिवान)

गुठनी(सिवान) : प्रखंड के भलुई गांव निवासी छट्ठू राम के पुत्र नंदू राम का शव बहरीन से बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे उसके घर आया। शव आते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को सांत्वना दे रहे थे। बताया जाता है कि नंदू राम विदेश में बहरीन के हित शहर के एक मैकेनिकल कंपनी में फोरमैन के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत 10 जनवरी को हृदय गति रुकने से हो गई थी। शव के साथ आए रिश्तेदार भाटपार रानी निवासी दिनेश राम ने बताया कि बहरीन के अकर कैंप में 5 जनवरी को अचानक नंदू को हार्ट अटैक हुआ, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।