दैनिक खोज खबर/सोनपुर। टोपोलैंड संघर्ष समिति, के बैनर तले सोनपुर के सबलपुर वभनटोली टोली स्थित बीरेंद्र शर्मा के हॉउस में सभी सदस्यों की बैठक बुधवार के शाम हुई। जिसकी अध्यक्षता धर्मनाथ शर्मा ने की जबकि संचालन देवनाथ शर्मा ने किया. बैठक में टोपोलैंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।जिसमे समिति सदस्य बीरेंद्र शर्मा, पवन शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने निर्णय लिया कि बीते 7 जून को योगीनाथ भारत गैस एजेंसी के प्रांगण में हुई बैठक के द्वारा सभी लोगों द्वारा निर्णय लिया कि सरकार द्वारा भूमि को टोपोलैंड घोषित कर सरकार गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण कर रही है.इसके लेकर आगामी 15 जून 2026 को सबलपुर व सोनपुर के सभी किसान, भु स्वामी अपने-अपने घरों पर काला झंडा लगाकर सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। अगर सरकार उस पर भी सरकार समस्याओं का निदान नहीं किया तो फिर 20 जून को काला झंडा लेकर पैदल मार्च निकलते हुए सोनपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। बीरेंद्र शर्मा ने कहा कि ने ने कहा कि क्षेत्र के लोग विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के विरोधी नहीं हैं, लेकिन किसी भी परियोजना के नाम पर किसानों और भूधारकों को उजाड़ने अथवा उनकी जमीन पर बिना सहमति कब्जा करने की कोशिश स्वीकार नहीं होगी। वही पवन शर्मा ने कहा कि जब तक भूधारकों को न्याय, अधिकारों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान नहीं मिलता, तब तक शांति पूर्वक आंदोलन जारी रहेगा.बैठक में किसानों की समस्याओं, भूमि विवाद और टोपोलैंड क्षेत्र से जुड़े लंबित मामलों पर भी लोगो ने भी अपना अपना विचार रखे।बैठक में सबलपुर में चल रहे रिंग बांध निर्माण कार्य को लेकर भी चर्चा करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है साथ ही ठीकेदारो द्वारा कराये जा रहे कार्य में तेजी लाने की मांग की। समिति ने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर पवन शर्मा सत्यम शर्मा प्रेम शर्मा हरेंद्र पंडित हीरालाल राय मुन्ना शर्मा रविंदर यादव अमन प्रसाद छत्रपति दास साधु जी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।