दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की टीम ने मढ़ौरा के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े है. मढ़ौरा शहरी कनीय विद्युत अभियंता राजू कुमार सोनी के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने गुप्त सूचना और औचक निरीक्षण के आधार अलग-अलग दो स्थानों पर कार्रवाई की. पहले मामले में, टीम ने विक्रमपुर मुर्गी फार्म स्थित एक व्यावसायिक परिसर की जांच की.जहां रंजु देवी, पति- लखन सिंह द्वारा एलटी लाइन से सीधे टोका फंसाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जिससे कंपनी को करीब 11,226 रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है. वहीं दूसरे मामले में छापेमारी दल ने सयराहीपुर वार्ड नंबर-12 में संजीत राम, पिता- रामप्रवेश राम के आवासीय परिसर में औचक निरीक्षण किया। यंहा भी एलटी लाइन से सीधे हुक लगाकर बिजली चोरी पकड़ी गई, जिससे विभाग को 11,767 रुपये की क्षति का अनुमान है. दोनों ही स्थानों से अधिकारियों ने चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे पीवीसी तार जब्त कर लिए हैं.इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ मढ़ौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.