
गोपालगंज। जिले में आए दिन हो रही अपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी करते हुए पांच सशस्त्र अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, आए दिन जनपद क्षेत्र में हो रही आपराधिक वारदातों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष गंभीर चुनौतियां खड़ी कर दी थी.हालांकि इन सब के बीच लगातार पुलिस प्रशासन भी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को हाथ-पांव मार रहा था.इस बीच गत 28 दिसंबर को गोपालगंज एसपी मनोज कुमार तिवारी के आदेश पर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में, जिले में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए टीम का गठन किया गया था।
अपराधियों के पास से हथियार व मादक पदार्थ बरामद
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए अपराधियों में से एक छोटे लाल सिंह के पास से एक लोडेड कार्बाइन, अमित कुमार साह के पास से एक लोडेड पिस्टल, विकास दुबे के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, हरिशंकर शाह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, व दिलीप शाह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ. इन सबके अतिरिक्त पुलिस ने अपराधियों के पास मौजूद 3 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन, व 21 किलो गांजा भी बरामद किया है।




Recent Comments