30 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

【परवेज अख्तर/सिवान】;
दरौंदा. थाना क्षेत्र के हाथोपुर गांव में शनिवार की देर संध्या पुलिस ने छापेमारी कर 30 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान हाथोपुर गांव निवासी मोहन साह के रूप में हुई है. इस संबंध में थाने के पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की हाथोपुर गांव में मोहन साह के यहां शराब बेची जा रही है. इसी सूचना पर दरौंदा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व सअनि शैलेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ हाथोपुर निवासी मोहन साह के घर पर शनिवार की देर शाम छापेमारी की. जहां 30 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. वही शराब बेचने के आरोप में मोहन साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में दरौंदा थाना कांड संख्या 7/2020 में प्राथमिकी दर्ज की गई है.