सारण :परसा में समाजसेवियों ने छठ घाट का किया निरीक्षण

परसा
।छठ पर्व को लेकर जिला परिषद सदस्य रीता देवी के पति कमलेश राय व माड़र पंचायत के पूर्व मुखिया राजिंदर राय व परसौना पंचायत मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा साह ने बारवे,प्रसादी,लटरहिया बलिगांव, इत्यादी कई छठ घाट का निरीक्षण किया।और लोगो से अपील भी की गंडक में पानी अधिक है इस लिए कोई भी छठ व्रती गहरे पानी मे न जाये।आगे बाताते चले कि परसादी पूर्व टोला बजरंग चौक पर हर साल के भाक्ति इस वर्ष परसादी नव युवक कला समिति के तरफ से छठ पूजा के शुभ अवसर पर दुगोला प्रोग्राम का आयोजन किया गया साठ फिट का मूर्ति पंडाल का अंतिम तैयारी जोड़ो से चल रही है।जो हर साल मूर्ति पंडाल आकषण का केंद्र बना रहता है कमिटी के सदस्यों ने बताया कि खरना की रात से ही हम लोग चौक चौराहों से ले कर सड़क गली छठ घाट तक साफ सफाई के साथ साथ लाइट का भी व्यवस्था किया गया है।इस मौके पर राजेश साह, टुनटुन राय, सिकन्दर राय, जोगिन्दर राय, सुभाष राय, टुनटुन कुमार इत्यादि थे।
#विकास कुमार , परसा




Recent Comments