टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट मैच में पचरुखी की टीम ने सोनहो की टीम को चार विकेट से किया पराजित

अमनौर /सारण
प्रखण्ड के शेखपुरा गांव के केशव बाबा ब्रह्मस्थान के मैदान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेन्ट मैच में पचरुखी की टीम ने चार विकेट से जीत अपने नाम किया. गुरुवार को आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में बुलेट क्रिकेट क्लब सोनहो की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्ले वाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में नौ विकेट गवाकर 187 रन बनाए जबकि जवाब में उतरी यादव क्रिकेट क्लब पचरुखी की टीम ने जबरदस्त खेल का आगाज करते हुए 7 विकेट गंवा कर 188 रन बनाकर जीत हासिल किया. मैच का विधिवत उदघाटन जदयू नेता व पूर्व प्रमुख नंदकिशोर सिंह ने बल्ला से किक मार कर किया. वहीं स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने सभी खिलाड़ियों से बारी बारी परिचय प्राप्त किया.

मैन ऑफ द मैच व वेस्ट बॉलर प्रमोद कुमार,मैन ऑफ द सीरीज राजीव कुमार को घोषित किया गया. विजेता टीम को नंदकिशोर सिंह व पप्पू सिंह ने संजुक्त रूप से कप प्रदान किया. उन्होंने कहा कि खेल से स्वस्थ्य के साथ प्रसिद्धि मिलती है,प्यार वो खेल है जिससे खेलने वाले दोनों ही जीतते है. खेल हम सभी के प्रतिदिन के जीवन के लिए बहुत अच्छा होता है. उक्त मौके पर मुख्य रूप से आयोजन शशि कुमार सिंह, खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तेयाज परवेज,पवन कुमार सिंह, मुखिया पति बसंत सिंह,गुडु सिंह,खेल प्रकोष्ठ के महासचिव भानुप्रताप सिंह, शुभम कुमार सिंह, अल्ताफ आलम,कुणाल कुमार, रणवीर कुमार उर्फ भोला,अनुज कुमार,ब्रजकिशोर कुमार, मुन्ना कुमार आदि उपस्थित थे.

Recent Comments