मढ़ौरा । 

सीओ मढ़ौरा ने गौरा ओपी क्षेत्र के सदिवगंज भखूरा भिट्ठी रोड में सलिमापुर नेथुआ चौक पर लाल बालू लदे दो ट्रक और एक हाइवा को जब्त किया । सीओ के पहुंचते ही ट्रक और हाइवा के चालक खलासी गाड़ी छोड़कर भाग निकले मामले में सीओ ने गौरा ओपी में एक लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है । प्राथमिकी में ट्रक का नम्बर यूपी 78 सीटी 2725, बीआरओ 4 जीए 6059 ,,और हाइवा नम्बर हाइवा नम्बर बीआरओ 4 टी 7286 उल्लेखित किया है । जब्त ट्रक और हाइवा को विष्णुपुर हाइस्कूल में लगवाने की बात कही है । ट्रक व ट्रक चालक पर बिना बैध चलान का अवैध रुप से बालू लाल का परिवहन करने और ओवर लोडिंग का प्राथमिकी दर्ज कराई है ।