
पानापुर(सारण)प्रखंड में मोरिया हनुमान मंदिर प्रांगण में शुक्रवार से आयोजित होनेवाले 24 घंटे के अखंड अष्टयाम के लिए गुरुवार को जलभरी की गयी। कलशयात्रा में शामिल होने के लिए सैकड़ो श्रद्धालु भारी बारिश के बावजूद सुबह में ही मंदिर प्रांगण में पहुँच गए थे ।रंग बिरंगे परिधानों में सजे सैकड़ो श्रद्धालु माथे पर कलश लिए भोरहां ,कोंध गांव होते हुए गंडक नदी के किनारे स्थित मथुराधाम घाट पहुँचे जहां आचार्य पंडित कृष्णबिहारी ओझा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गयी ।इस दौरान भक्तिमय जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया था ।कलशयात्रा में जिलापार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह उर्फ मुनचुन सिंह ,अनिल मल्होत्रा , दिनेश सिंह ,अवधेश सिंह ,अदालत सिंह दादा ,अनिल राय ,अरविंद सिंह ,कुंदन सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।




Recent Comments