अपनी मांगो को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए अधिकारियों को बनाया बंधक

अमनौर /सारण
स्थानीय पीएचसी कार्यालय के बाहर अपनी बारह सुत्री मांगो को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बीडीओ, सीडीपीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बनाया . गुरुवार को पिछले एक महीने से आशा संघर्ष समिति के बैनर तले दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए स्वास्थ्य कार्यालय में खसरा रुबेला टीकाकरण को लेकर मिटिंग में पहुंचे अमनौर बीडीओ विभु विवेक, सीडीपीओ वर्तिका सुमन व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार गौरव आदि स्वास्थ्यकर्मियों को बाहर से ताला बंद कर सरकार व उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. आशा कार्यकर्ताओं ने थाली व बर्तन बजा कर विरोध जताया. अंदर बंद अपराधियों ने ताला खोलने का अनुरोध करते रहे मगर आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जताते रहे. विरोध प्रदर्शन करने वालो में गीता देवी,पार्वती,दुर्गा,ललिता,देवी,मुन्नी देवी,बबिता देवी,कलावती देवी,उर्मिला शर्मा,निर्मला देवी,मंजू देवी,रामावती देवी आदि दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं कहना है कि अब कमिशन की सुबिधा से काम नही चलेगा. सरकार जब तक वेतन या मानदेय के रूप में 18 हजार रुपया नही करती है तबतक आंदोलन चलता रहेगा. एक माह से हड़ताल पर होने के बाद भी अबतक सरकार कोई पहल नहीं की है. जबतक सरकार इसकी घोषणा नहीं करती तबतक विरोध जारी रहेगा. इधर बीडीओ द्वारा उनकी मांगों को आगे बढ़ाने की अश्वासन दिये जाने के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने ताला खोला.




Recent Comments