गोपालगंज : दो ट्रैक्टर ट्राली एवं एक चालक को अवैध खनन कर बालू ले जाने के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार
#परवेज अख्तर/सिवान;
कटेया (गोपालगंज) :कटेया थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात अवैध खनन कर बालू लदे दो ट्रैक्टर ट्राली सहित एक चालक को गिरफ्तार किया। वही अंधेरे का फायदा उठाकर दूसरा चालक भाग निकला।
बताया जा रहा है कि पुलिस सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार रात्रि गश्ती पर थे। उसी दौरान पुलिस की गाड़ी जब सिकटिया मुख्य पथ पर पहुंची तो सामने की तरफ से दो ट्रैक्टर ट्राली तेज गति से आ रही थी।शक होने पर पुलिस के द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो दोनो ट्रैक्टर के चालक ट्रैक्टर को तेजी से लेकर भागने लगे ।जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर दोनों ट्रैक्टर ट्राली और एक चालक को पकड़ा गया ।जबकि दूसरा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। जब पकड़े गए चालक से नाम पता पूछने पर कुशीनगर जिला अंतर्गत तरेया सुजान थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव निवासी अरविंद गुप्ता बताया ।उसने बताया कि दोनो ट्रैक्टर ट्राली मेरा है। जब भागे हुए चालक के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि तमकुही राज खानसामा टोला निवासी दिलीप गोंड है ।
पुलिस ने अवैध बालू खनन कर ले जाने के आरोप में दोनो ट्रैक्टर ट्राली को जप्त करने के साथ हीं पकड़े गए अरविंद गुप्ता को गिरफ्तार कर थाने लाई एवं अगले दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




Recent Comments