सारण : छात्रो ने कुलपति का फुका पुतला

छपरा ( वि वि)
जय प्रकाश विश्वविद्यालय के छात्र संगठनों आर एस ए के कार्यकर्ताओं के द्वारा जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर हरिकेश सिंह का पुतला दहन डी बीएसडीडी कॉलेज साधना में किया गया संगठन के नेता निखिल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कल कुलपति को हम लोगों ने इसलिए बंधक बनाया था इस सारे छात्रों का जो स्नातक प्रथम खंड और द्वितीय खंड पास कर चुके हैं उन का फॉर्म भरा जाए लेकिन कुलपति ने ठीक उसके उल्टे फार्म भरने पर ही रोक लगा दी इससे स्पष्ट होता है कि कुलपति की पहले भी मंशा स्पष्ट नहीं थी कि यहां के छात्र परीक्षा फॉर्म भरें और परीक्षा दे इसलिए कुलपति ने एक षड्यंत्र रचा जिसे हम लोग कभी भी कामयाब नहीं होने देंगे हम लोग मांग करते हैं कि स्नातक तृतीय खंड जो फार्म पर रोक लगी है उसे तुरंत बहाल किया जाए सभी छात्रों का फॉर्म भरा जाए विश्वविद्यालय प्रशासन कान खोल कर सुन ले छात्रों के भविष्य से आप खिलवाड़ नहीं कर सकते आपके प्रत्येक षड्यंत्र का हम लोग पर्दाफाश करेंगे संगठन का आंदोलन निरंतर जारी रहेगा जब तक कि स्नातक तृतीय खंड का फॉर्म भरने पर रोक नहीं हटती इस अवसर पर संगठन के धर्मवीर कुमार गोलू रोहित कुमार प्रणव कुमार चितरंजन कुमार तारक नाथ आकाश रंजन आदि कार्यकर्ता पुतला दहन के अवसर पर उपस्थित थे ।




Recent Comments