काश !!! सीएम साहब की एक नजर इधर भी पड़ती
विनीत कुमार, छपरा/एकमा
सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज छपरा में होंगे। मुख्यमंत्री आज छपरा शहर में डबल डेकर पुल का शिलान्यास करने आ रहे हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जिले में रहेंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पुरी की जा चुकी हैं।
स्थानीय पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होना है।
ऐसे में एकमा समेत जिले के ताजपुर के स्थानीय लोगों को यह आशा है कि मुख्यमंत्री महोदय की एक नजर एकमा ताजपुर मुख्य मार्ग पर पड़ जाए तो इस सड़क के साथ साथ कई गांव के ग्रामीणों को इस जर्जर सड़क पर यात्रा करने से
से मुक्ति मिल जाय।

एकमा ताजपुर रोड (फाइल फोटो)
एकमा ताजपुर मार्ग के स्थानीय लोगो का अपने मुख्यमंत्री से यह आशा लगाना भी स्वाभाविक है क्योंकि एक तो नीतीश कुमार सूबे के मुखिया हैं, दूजा यह कि इस कार्यक्रम में एकमा के विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह के अतिरिक्त महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल भी इस कार्यक्रम के उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव की उपस्थिति में स्थानीय नेताओं ने एकमा ताजपुर रोड की इस समस्या को सलीके से उठाया तो समझिए कि इस जर्जर सड़क से निजात मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

एकमा ताजपुर रोड (फाइल फोटो)
वैसे भी नीतीश कुमार का प्राइम फोकस सड़को पर रहा है ऐसे में फोकस इस ओर किया गया तो काफी कुछ बदल सकता है। देखिये आगे क्या होता है। वैसे एकमा ताजपुर रोड की आमजनता आज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ले काफी आशान्वित है।




Recent Comments