सिवान :जेल से मोबाइल बरामद, एफआइआर
#परवेज अख्‍तर/सीवान:
मंडल कारा में शुक्रवार को पेशी के दौरान कोर्ट लाए जा रहे एक बंदी के पास से मोबाइल बरामद हुआ। गाड़ी में बैठने के क्रम में तलाशी के दौरान बंदी के पॉकेट से जेल गेट के समीप ही मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल देख ड्यूटी में तैनात सभी गार्ड भौचक हो गए। इसके बाद सभी बंदियों को रोकर उनकी तलाशी ली गई। लेकिन किसी के पास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ। सूचना मिलते ही जेल अधीक्षक वहां पहुंचे और एक बार फिर से सभी बंदियों की सघन तलाशी लेने को कहा जिसके बाद फिर से सबकी तलाशी ली गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद देर शाम जेल अधीक्षक ने मुफ्फसिल थाना को आवेदन देकर उक्त बंदी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी में जेल अधीक्षक ने लिखवाय है कि जेल से कोर्ट जाने के क्रम में सुरक्षा कर्मियों द्वारा नियमित जांच के दौरान कैदी अजय कुमार यादव उर्फ एटीएम के पास एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल सैमसंग कंपनी का है। बंदी आर्म्स एक्ट में पूर्व से जेल में बंद है। मोबाइल को कब्जे में लेकर इसकी सूचना मुफ्फसिल थाना को दिया गया। वहीं मुफ्फसिल थाना ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर शनिवार को उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।