सिवान :चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मुहल्ला से पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर एक व्यक्ति को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाइक चोर फतेहपुर निवासी ईश्वर चौधरी है। पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार ब्यक्ति ने कई गोपनीय तथ्यों का उजागर भी किया है जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है।बाद में नगर थाना की पुलिस ने वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गिरफ्तार ब्यक्ति को पुलिस ने शनिवार को मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया जहाँ न्यायाधीश ने उसे जेल की हवा खिला दी।




Recent Comments