लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत पंचायतों को ODF करने के लिये डटरापुरसौली में बैठक आयोजित

इसुआपुर ( सारण ) :- लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत इसुआपुर प्रखंड के डटरापुरसौली संस्कारदीप स्कुल प्रांगण में प्रखंड विकास पदाधिकारी इसुआपुर कुमूद कुमार व स्थानीय मुखिया संगम बाबा की अध्यक्षता में SRP टीम के साथ डटरापुरसौली व सहवाँ पंचायत को ODF करने हेतु कार्य योजना के लिये बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में 9 दिवसीय कार्य योजना के तहत डटरापुरसौली व सहवाँ पंचायत को ODF करने के लिये टीम को अन्य गतिविधियों की जानकारी व आगे के कार्यक्रम का रुप रेखा तैयार किया गया । वहीं लोगों को जागरुक करने हेतु 9 दिन तक ये टीमें पंचायतों में प्रचार-प्रसार कर लोगों को खुले में शौचमुक्ति से व्यवहार परिवर्तन के लिये प्रेरित कर शौचालय निर्माण पर जोर देने के लिये जागरुकता अभियान चलायेंगी ।

वहीं बैठक में SRP टीम लीडर भरतकान्त द्विवेदी (फीड बैक फाउण्डेशन दिल्ली), राहुल पाण्डेय (आगा खाँ फाउण्डेशन), पटना से शशिशंकर कुमार, वैशाली से मिथिलेश कुमार, नालन्दा से रिन्कू कुमारी,रोहतास से सुनीता कुमारी, गया से रविन्द्र कुमार, गया से निर्भय कुमार, सुपौल से सत्यनारायण, भागलपुर से प्रियव्रत आजाद, वैशाली से मिथिलेश कुमार, शिवहर से मो0 वसीम खान, पूर्वी चंपारण से शशिकान्त दूबे, सनोज कुमार, पवन कुमार, शहादत हुसेन, विकेश कुमार, कुणाल कुमार, अनंत कुमार, आर्दश कुमार, रंजन नट उपस्थित थे ।




Recent Comments