मढौंरा( सारण) : मुख्यमंत्री के 7 निश्चय में आर्थिक हल युवाओ को बल कार्यक्रम के तहत मढौंरा के राजकीय पालिटेकनिक काॅलेज मे जागरूकता अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डा0 अनिल कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में डी आर सी सी सारण के सहायक प्रबंधक नीतू सिन्हा और उनके सहयोगी मयंक ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना,स्वयं सहायता भत्ता एंव कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी ।
डी आर सी सी सारण के सहायक प्रबंधक नीतू सिन्हा ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लाभ लेने की प्रक्रियाओ पर चर्चा की।उन्होनें कहा कि राज्य सरकार इस बात को लेकर संवेदनशील है कि पैसे के अभाव में कोई छात्र-छात्राएॅ उच्च शिक्षा से वचित नहीं रह पाये।बिहार की युवा स्मार्ट बने यह सरकार की सोच है।साथ ही स्वयं सहायता भत्ता एंव कुशल युवा कार्यक्रम योजना की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डा0 रजनीश कुमार , प्रो0 अशोक कुमार,प्रो0 मुकेश कुमार, प्रो0 रोशन कुमार, प्रो0 नीरज कुमार, प्रो0जंयत सिंह, प्रो0पंकज कुमार सहित पालिटेकनिक काॅलेज के छात्र-छात्राएॅ उपस्थित थे।




Recent Comments