
जरूरतमंद बच्चों के बीच रोट्रेक्ट सारण सिटी ने “दीक्षा” प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया किताब का वितरण
छपरा : रोट्रैक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी ने मौना हुस्से 44 नंबर ढ़ाला के पास जरूरतमंद बच्चों के बीच किताब का वितरण किया.किताब मिलने की ख़ुशी वहां के बच्चों के चेहरे पर साफ़ झलक रही थी.प्रोजेक्ट चेयरमैन रोट्रेक्टर अवध बिहारी प्रसाद ने बताया की हमारे क्लब ने एक कार्यक्रम शुरू किया है “दीक्षा” जिसके अंतर्गत यहाँ मौना हुस्से में अनिशा कुमारी और ममता कुमारी द्वारा संचालित संस्थान मे बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण किया गया है,यहाँ के बच्चों की इसकी आवश्यकता भी थी ,साथ ही इनके उज्जवल भविष्य के लिए ये काम भी आएगा.रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने कहा की हमारा क्लब सदैव से ही वैसे प्रोजेक्ट पर ध्यान देता है जिससे जमीनी स्तर पर लाभ जरूरतमंदो तक पहुँच सके.विशिष्ट अथिति के तौर पर उपस्थित पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल ने कहा की पुस्तक की जीवन का आधार है,इसलिए पुस्तक का वितरण ही एक प्रशंसनीय कदम है.विशिष्ट अथिति लायन मनोज वर्मा संकल्प ने अपने सम्बोधन में कहा की रोटरी की युवा इकाई रोट्रेक्ट सारण सिटी जमीन से जुड़ी अच्छा कार्य करती है ये मैंने सुना था लेकिन आज इसका में प्रत्यक्ष गवाह भी बन गया.इस दौरान रोट्रेक्ट सारण सिटी के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह,सचिव सैनिक कुमार,क्लब सर्विस डायरेक्टर निशांत कुमार पाण्डेय,निकुंज कुमार,अवध बिहारी,डॉ उमाशंकर प्रसाद,अनिशा कुमारी,ममता कुमारी उपस्थित थी.




Recent Comments