जयथर पंचायत ओडएफ घोषित

रिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर :
इसुआपुर(सारण) । जयथर गांव के जहरी स्थान पर सोमवार को पंचायत को ओडीएफ घोषित करने को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया ।इस मौके पर बीडीओ कुमुद कुमार तथा प्रखण्ड में स्वच्छता अभियान से जुड़े अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया ।वहीं शौचालय के उपयोग पर बल दिया । शिविर में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत के मुखिया गजेन्द्र प्रसाद सिंह ने पंचायत को खुले में शौच से मुक्त होने की घोषणा की । इस मौके पर बीईओ लखेन्द्र पासवान , जीपीएस हरेन्द्र सिंह , पंचायत सचिव कृष्णदेव राम ,अनुपम अभिषेक ,राहुल पाण्डेय , स्वच्छाग्रही किशन कुमार ,रिमझिम कुमारी ,रानी कुमारी व अन्य थे ।