दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विधुत विभाग के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

अमनौर /सारण

बिजली बाधित होने को लेकर आकर्षित ग्रामीणों ने स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर – रसुलपुर मुख्य सड़क पर आगजनी कर यातायात को घंटों जाम रखा. साथ ही विधुत विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की . मालूम हो कि पिछले शनिवार की देर रात केवारी कला गांव में ग्यारह हजार वोल्ट का तार टुट कर गिरने से एक झोपड़ीनुमा घर जल कर राख हो गई थी व करंट लगने से एक गाय झुलस कर मर गयी थी. जिसको लेकर वहां के स्थानीय लोगों ने विधुत विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

वहीं जर्जर तार को देखते हुए सभी तार काट दिये थे. जिस कारण लगभग एक दर्जन गांवों में विधुत आपूर्ति ठप हो गई थी. जहरी पकडी, पकड़ी महम्मद, पकड़ी डीह, पैगा कला, चैनपुर, मदारपुर, मकसूदपुर सहित दर्जनों गांवों में विधुत आपूर्ति ठप होने के बाद वहां के स्थानीय लोगों ने विधुत विभाग के जेई से लेकर एसडीओ तक इसकी सूचना फोन से दिया. मगर सोमवार की सुबह तक कोई पहल नहीं होता देख लोगों में विधुत विभाग के खिलाफ आक्रोश बढने लगा. और देखते ही देखते लोगों ने उक्त सड़क को जाम कर विधुत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. ग्रामीण विधुत एसडीओ व जेई सहित पुलिस अधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे. मौके पर पूर्व प्रमुख सह राजद नेता सुनील राय ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की. तथा विधुत विभाग को इसको लेकर अवगत कराया. सूचना पाकर विधुत जेई अमित कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे. जहां विधुत एसडीओ देवेन्द्र राम ने जल्द विधुत बहाल कराने का आश्वासन दिया. तब जाकर आक्रोशित लोग शांत हुए. पहुंचे. जहां विभाग लाइन मैन द्वारा तार जोडने की प्रक्रिया शुरू कर दिया.

प्रदर्शन में शामिल बीडीसी सदस्या पति संतोष गुप्ता , शैलेश राम , नीरज कुमार रवि, विकाश कुमार राय , रूपेश प्रसाद , जीतेन्द्र गुप्ता ; अदय कुमार सिंह , हरिनाथ शरण , श्रीराम सिंह ,आनंद सिंह, रंजीत कुमार गुप्ता, भोला प्रसाद, बिजय शर्मा , राकेश राय , उदय माझी , मोहम्मद मुस्तकीम , उत्तम राम , ठनकू सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.