शहादत दिवस के रूप मनायी गयी शहीद जयमंगल महतो की पुण्यतिथि

अमनौर के विजयराम जी दास मठिया के प्रांगण में पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय की अध्यक्षता में शहीद जयमंगल महतो की शहादत दिवस श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी. सोमवार को आयोजित शहादत दिवस पर स्थानीय लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित किया. उक्त मौके पर पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय ने कहा कि शहीद जयमंगल महतो ब्रिटिश सेना से लडाई के दौरान आज ही के दिन शहीद हुए थे. उनकी इस शहादत को कभी नहीं भूल सकते हैं. वहीं अमनौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रियरंजन सिंह युवराज ने कहा कि शहीद जयमंगल महतो की कुर्बानी बेकार नहीं होने दिया जाएगा. सरकार द्वारा आजतक शहीद जयमंगल महतो का उपेक्षा करते आ रही है. जो नहीं होना चाहिए था. मालूम हो कि 18 अगस्त 1942 को ब्रिटिश सेना से लडाई के दौरान गोली लगने जयमंगल महतो शहीद हो गए थे. इस दौरान लोगों ने उनके कुर्बानी को याद करते हुए उनके विचारों को रखा. उक्त अवसर पर मुख्य रूप से प्रियरंजन सिंह युवराज के अलावा समाजसेवी मकसूद आलम, शशिकांत, राम नरेश तिवारी उर्फ त्यागी जी, नीरज शर्मा, प्रभात कुमार सिंह, अरुण राय सहित दर्जनों लोग शामिल थे.




Recent Comments