छपरा।गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के द्वारा झंडा तोलन किया गया। झंडा तोलन के उपरांत जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह गणतंत्र दिवस आत्मनिर्भर भारत का गणतंत्र दिवस है। आज का भारत आत्मनिर्भर भारत हैं। आजादी का जश्न हम उन वीरों की वजह से मना रहे है जिन्होंने हँसते हँसते अपना बलिदान देश के नाम कर दिया, उन सभी देश के बिलिदानियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सारण सांसद के कार्यालय पर भी जिला अध्यक्ष द्वारा झंडा तोलन किया गया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने झंडोत्तोलन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरीय भाजपा नेता कामेश्वरओझा, जिला महामंत्री शांतनु कुमार, जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, तारा देवी, बलवंत सिंह विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज सिंह, नितिन राज वर्मा, नगर अध्यक्ष सुशील सिंह, चरणदास, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रोफेसर देवेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह कार्यालय प्रभारी कमलेश सिंह पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वरूण प्रकाश राजा,किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा,भाजपा नेता सनी प्रकाश चंदू, अजय साह, अनुप यादव, गौरव कुमार, अंकुर दत्ता, सहित जिले के सारे पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए।